jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

पशुपालन विभाग की जमीन पर मछली परिवार की अवैध कॉलोनी का मामला

भोपाल। ड्रग्स जिहाद के आरोपी मछली परिवार के अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने एक्शन लिया है। पशुपालन विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया गया है। रहवासियों को जमीन से जुड़े दस्तावेजों को कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया है। दस्तावेज पेश ना करने पर कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। सबसे ज्यादा नोटिस डायमंड सिटी कॉलोनी के रहवासियों को मिले हैं। यहां 20 मकानों को नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

- Install Android App -

दस्तावेज सही ना होने पर होगी बुलडोजर कार्रवाई
प्रशासन ने ये भी कहा है कि दस्तावेज सही ना पाए जाने पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि आपके द्वारा पशुपालन विभाग को आवंटित शासकीय भूमि पर मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है। इस मामले में 18 सितंबर से दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी. सुनवाई वाले दिन कब्जाधारियों को दस्तावेज के साथ कोर्ट में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

65 एकड़ जमीन पर कब्जा
भोपाल के कोकता इलाके में स्थित मछली परिवार की हवेली पर बुलडोजर कार्रवाई करने के बाद अब इससे जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज हो गई है। मछली गैंग से जुड़ी संपत्तियों की बारीकी से जांच की जा रही है। सीमांकन में ये बात सामने आई थी कि मछली गैंग ने पशुपालन विभाग की 65 एकड़ जमीन पर कब्जा करके कॉलोनियों को विकसित किया है। इन कॉलोनियों में प्लॉट काटकर बेच दिए गए हैं।