jhankar
ब्रेकिंग
अदभुत श्रृंगार नोटों से सजाए गणपति आज गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि  आज का त्यौहार डोल ग्यारस - भगवान कृष्ण कन्हैया को ले जायेगे डोल में और नदी में करायेगे स्नान वेयरहाउस में छात्रा से दरिंदगी, काम का बहाना बनाकर रोका और फिर धमकी दी जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली , दूसरा फरार आरोपी भी पकड... इंदौर में बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा किसान की मौत, चालक फरार नगरपालिका में सफाईकर्मियों की कमी, पार्षद ने की शिकायत मांगरुल के वार्ड 07 में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में महिला की हार्ट अटैक से मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में एक दुखद घटना हो गई। शुक्रवार को डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश के इटावा से कथा सुनने के लिए आई थीं और अपने एक रिश्तेदार के घर रुकी थीं। हर दिन कथा सुनने के लिए डबरा आती थीं।

पंडाल में बैठते ही बिगड़ी तबीयत

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कथा शुरू होन से थोड़ी देर पहले ही पुष्पा देवी(65) पंडाल में बैठी थीं। लेकिन पंडाल में बैठते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। अटैक आने के बाद परिजनों ने उन्हें सीपीआर देने की भी कोशिश की। इसके बाद उन्हें कथा परिसर में बने अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नवग्रह मंदिर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है. बताया जा रहा है कि पुष्पा देवी को पहले से ही हृदय संबंधी बीमारी थी और उनका इलाज चल रहा था।

कलश यात्रा के दिन भी मच गई थी भगदड़

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का शुक्रवार को आखिरी दिन था। डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तहत प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन किया गया है। 10 फरवरी को कलश यात्रा शुरू होने से पहले ही भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में 70 साल की बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जबकि बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए थे. कलश यात्रा में कलश बांटे जा रहे थे, उसी वक्त अचानक भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर लापरवाही करने का आरोप भी लगा था।