jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

अस्पताल में महिला के शव के साथ युवक ने किया घिनौना काम

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक युवक ने एक महिला के शव के साथ घिनौना कुकृत्य किया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, महिला की करंट लगने से मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खकनार सीएचसी में रखा गया था। रात के सन्नाटे में एक 25 वर्षीय युवक अस्पताल में घुसा और शव को स्ट्रेचर से उतारकर एक अन्य कमरे में ले गया, जहां उसने शव के साथ छेड़छाड़ की। पूरा कृत्य सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है, जिसमें युवक शव को घसीटते हुए नजर आता है। घटना अप्रैल 2024 की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो हाल ही में वायरल हुआ।

खकनार थाना पुलिस ने बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल आफिसर) की शिकायत पर आईपीसी की धारा 297 (शव के साथ अपमानजनक व्यवहार) के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।