jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

अखिलेश का शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप- व्यापमं की आवाज उठाने वालों को मौत की नींद सुला दिया गया

भोपाल : चुनावी बिगुल बजते ही राजनैतिक पार्टियों की बयानबाजी तेज हो चली है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा हुआ है।किसान, युवा, बेरोजगारी,अवैध खनन, महिला अत्याचार और व्यापमं जैसे मुद्दों को जनता के बीच भुनाया जा रहा है।कांग्रेस के बाद अब विधानसभा मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी भी भाजपा के घेराव मे जुट गई है और एक के बाद एक तीखें हमले बोल रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के दौरे पर आए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यापमं घोटाले को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि व्यापम में जिसने भी आवाज उठाई उसे मौत की नींद सुला दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। सबसे खास बात तो यह है कि जिसने भी व्यापम घोटाले के बारे में जुबान खोली वह या तो भगवान को प्यारा हो गया अथवा जेल में डाल दिया गया। लेकिन तारीफ देखिए कि हमारे मुख्यमंत्री जी का बाल बांका नहीं हुआ। उन्‍होंने जातियों की संख्या के आधार पर आरक्षण की वकालत की। अखिलेश यही नही रुके उन्होंने आगे कहा कि देश में सबसे ज्यादा महिलाओं-बेटियों पर रेप के अत्याचार मध्य प्रदेश में होते हैं। सबसे ज्यादा स्लॉटर हाउस मध्य प्रदेश में हैं, इनको लायसेंस किसने दिए, क्या शिवराज सिंह जवाब देंगे।