jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...

अखिलेश ने चली सियासी चाल, राहुल पर पड़ सकती है भारी

खजुराहो: सपा और बसपा द्वारा कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने के ऐलान के बाद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इसी क्रम में अखिलेश ने एक बार फिर राहुल को करारा झटका दिया है। दरअसल अखिलेश ने कांग्रेस के बागी नेताओं को सपा में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें कांग्रेस टिकट नहीं दे रही है वे सपा में आएं, हम उन्हें टिकट देंगे।

मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर खजुराहो पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस में टिकट को लेकर मारामारी मची है। इसलिए मैं उन नेताओं से कह रहा हूं जिन्हें टिकट चाहिए, वे सपा में शामिल हों, हम उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका देंगे।

- Install Android App -

अखिलेश यादव का यह बयान उस समय आया जब मध्य प्रदेश में उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर विराम लगा दिया था। पिछले दिनों लखनऊ में उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस का और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा था कि वह मध्‍य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बसपा से ही गठबंधन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बात चल रही है और जरूरत पड़ने पर बीएसपी से भी बात करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। इसमें छह लोगों के नाम शामिल हैं।