मकडाई समाचार हरदा/टिमरनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई टिमरनी के द्वारा प्राचार्य विनीता रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर मंत्री चंचल दुबे ने बताया की कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था नही है। जिससे गाड़िया मुख्य गेट पर खड़ी होती है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एवं कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर पहले भी ज्ञापन दिया गया। इसके बाद भी पालन नहीं किया जा रहा है। चंचल दुबे ने बताया की यदि समस्या का समाधान जल्द नही किया जाता तो विद्यार्थी परिषद उग्र आन्दोलन करेगा। जिसकी समस्त जबाबदारी कालेज प्रशासन की रहेगी। इस दौरान पूर्व नगर मंत्री सूरज कौशल, अरविंद यादव, सागर कौशल, आदित्य नायर, जय निर्मल, राहुल विडोरिया, निखिल नंदमेहर, करण सोलंकी, सतीश सोलंकी, नीलेश कौशल, मयूर बोरसे सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
