jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

अरिजीत सिंह, काम्या पंजाबी, नफीसा अली सहित इन सेलेब्स को हुआ कोरोना, वायरस को गंभीरता से लेने का किया आग्रह

नई दिल्ली। देश भर में बीते हफ्तों से कोरोना के मामलें तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया है। वही बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी कलाकारों के लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी सामने आ रहीं है। अब खबरें आ रही हैं कि मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह, नफीसा अली, काम्या पंजाबी और प्रतीक बब्बर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

अरिजीत सिंह

अपनी शानदार आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी का शनिवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी जानकारी अरिजीत सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है। जहां उन्होंने बताया कि मेरा और मेरी पत्नी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, हम अभी बिल्कुल ठीक है और हमने खुद को क्वारंटइन कर लिया है।

काम्या पंजाबी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी की उनको कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस में पोस्ट शेयर कर लिखा, पहली 2 लहरों से बच गए लेकिन तीसरी लहर में पकड़े गए। मुझे तेज बुखार, सिर और शरीर में दर्द है। मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। ये भी गुजर जाएगा। कृपया मास्क पहने, सुरक्षित रहे और याद रखें साल 2022 हमारा है।

- Install Android App -

प्रतीक बब्बर

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है कि उन्हें एक हफ्ते पहले कोरोना हो गया था। एक्टर ने लिखा, ये एक मजेदार तथ्य नही है। ठीक एक हफ्ते पहले इस नए साल के पहले दिन मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। मैंने खुद को रूम में सबसे अलग आइसोलेट कर लिया था। वहीं उन्होंने आगे बताया कि मेरे संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें से केवल एक व्यक्ति ही पॉजिटिव निकला है, जो धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। उन्होने अंत में लिखा, सभीको मेरी सलाह है कि डबल मास्क पहने और कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन करें औस इस वायरस को गंभीरता से लें।

नफीसा अली

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नफीसा अली ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री ने लिखा, सोचो मेरे पास क्या है। एक भग्यशाली नंबर 7 बिस्तर। तेज बुखार और गले में जकड़न, लेकिन गोवा में मेरी सुपर मेडिकल टीम के साथ मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। उन्होंने आगे लिखा, उम्मीद हैकि सेल्फ आइसोलेशन के लिए कुछ दिनों में घर के लिए छुट्टी मिल जाएगी।