jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

इंदौर में दूषित पानी पीने से एक की मौत, दर्जनों बीमार, पानी जांच के लिए भेजा

इंदौर। इंदौर में दूषित पानी पीने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है। मृतक का नाम नंदलाल पाल (70 वर्ष) बताया जा रहा है। बीमार होने के बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई. भागीरथपुरा इलाके में गंदा पानी पीने से दर्जनों लोग बीमार हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वही कई लोगों का घरों में उपचार जारी है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की. बीमारों का हालचाल जाना। उन्होंने इसे गंभीर मुद्दा मानते हुए जांच की बात कही है. स्थानीय निवासी कई दिनों से दूषित पानी की शिकायत नगर निगम से कर रहे थे।

सबका उपचार प्राथमिकता

- Install Android App -

दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द समेत दूसरी समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों का घर पर इलाज किया जा रहा है। वहीं कुछ को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती लोगों से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार रात को मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्या हुआ, कैसे हुआ सब जांच का विषय है। फिलहाल सबका उपचार प्राथमिकता है। आगे से ऐसी घटना ना हो इस पर काम करेंगे।

सीएम ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसका संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा है कि पीड़ितों के उपचार व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जाए। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ितों को आवश्यक दवाइयां, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं और सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।