jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

कलयुगी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ 10 दिनों तक करता रहा गंदा काम

दरिंदगी से परेशान होकर पीड़िता रोते हुए पड़ोस में रह रहे परिचित के घर पहुंची

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ 10 दिनों तक दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्मा का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार शिवदासपुरा निवासी 15 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी मां को छोड़ दिया है। जिसके कारण वह अपने ननिहाल में रह रही थी। करीब 4 माह पहले उसके पिता अपने साथ रखने के नाम पर साथ ले आए। लड़की ने आरोप लगाया है कि करीब 15 दिन पहले सुबह 6 बजे उसके पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

जब लड़की ने विरोध किया तो उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पिता लगातार 10-15 दिनों तक उसके साथ गंदा काम करते रहा। पिता की शर्मनाक हरकतों से तंग होकर आपबीती पड़ोस के परिचित को बताई। परिचित ने उसके रिश्तेदारों को कॉल कर बुलाया। दरिंदगी से परेशान होकर पीड़िता रोते हुए पड़ोस में रह रहे परिचित के घर पहुंची। यहां पर पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने अपने रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया।