jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

प्यार में पड़कर बहू को बाइक पर बिठा ससुर हुआ फरार, बेटे ने की थाने में शिकायत

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसकी बाइक लेकर फरार हो गए

बूंदी। राजस्थान में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बूंदी जिले में एक ससुर का दिल बेटे की पत्नी पर आ गया। अब ससुर पर आरोप है कि वह उसे घर से भगा ले गया है। बेटे ने अपने पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

- Install Android App -

सदर थाना के थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया की मामला सिलोर गांव का है। युवक पवन वैरागी ने अपने पिता रमेश वैरागी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पवन ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ही उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गए हैं।

बता दें कि पवन की छह माह की एक बेटी भी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। उसने आगे कहा कि इससे पहले भी उसका पिता गंदी हरकतों में लिप्त था। उसकी पत्नी सरल स्वभाव की है। पिता उसे डराता धमकाता था। पवन अक्सर मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर रहता है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पवन बैरागी ने अपने पिता पर शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज काई है। पुलिस दोनों की तालश में जुटी है। पवन बैरागी ने अपनी रिपोर्ट में मोटरसाइकिल का चोरी होना भी बताया है। पुलिस मोटरसाइकिल नम्बरों को आधार बनाकर इस मामले की जांच कर रही है।