jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

Harda: कांग्रेस प्रत्याशी दोगने किसान विरोधी है : अशोक गुर्जर

रदा : कृषि मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के अभिकर्ता अशोक गुर्जर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने आमजन ग्रामीण और किसान विरोधी है। श्री गुर्जर ने बताया कि आप लोगों के संज्ञान में ला रहा हूं कि कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक शिकायत की जिसमें बताया कि ग्राम मांगरोल हंडिया में डीपी और खंबे लगने का कार्य प्रारंभ हो रहा है । जो कि जिसकी स्वीकृति पूर्व में ना होकर अभी हरदा विधायक के आदेश से हो रहा है।
लेकिन मैं बताना चाहता हूं की डीपी और खंबे लगने की स्वीकृति पूर्व में ही ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति हो चुकी थी। और शासन की प्रक्रिया के अनुसार डीपी और खंबे लगने का कार्य प्रारंभ होने जा रहा था। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने द्वारा निर्वाचन अधिकारी को शिकायत कर ग्राम बागरोल में ना डीपी लगने दिया, ना ही खंबे लगने दिया गया  | इससे सीधा यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने आमजन एवं ग्रामीण और किसान विरोधी है जो अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के चक्कर में उस कर को रुकवाया गया। दोगने कि इस कर प्रणाली से ग्राम बागरोल के ग्रामजन एवं किसानों को बिजली की समस्या झेलनी पड़ रही है।