jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

किसानो को उनकी मुंग फसल की राशि सरकार शीघ्र दे : विधायक दोगने

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रदेश के कृषि मंत्री को पत्र प्रेषित कर किसानों को उनकी मूंग फसल की राशि अतिशीघ्र दिलाये जाने की मांग की गई है।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा कृषि मंत्री को प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि म.प्र. में किसानों की मूंग फसल की खरीदी शासन द्वारा 01 जुलाई 2024 से शुरू कर दी गई थी परन्तु किसानों को उनकी फसल की राशि आज दिनांक तक अप्राप्त है। जिसके कारण किसानों को आर्थिक तंगी से जूझते हुए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि शासन के नियमानुसार फसल तुलाई दिनांक से 07 दिवस के अंदर राशि दिए जाना चाहिए। अतः किसान हित को दृष्टिगत रखते हुए किसानों की मूंग फसल की राशि अतिशीघ्र दिलाये जाने का कष्ट करे उक्त पत्र की प्रतिलिपि विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रमुख सचिव, कृषि विभाग भोपाल, आयुक्त नर्मदापुरम संभाग, कलेक्टर जिला-हरदा की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।