jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

खंडवा: निगम की बड़ी कार्यवाही ,जर्जर भवनों और दीवारों को किया गया ध्वस्त

खंडवा। आज उपायुक्त श्री एस आर सिटोले के नेतृत्व में कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शहर के विभिन्न जगहों पर जर्जर भवनों और जर्जर दीवारों को ध्वस्त किया गया।

कार्यवाही संत रैदास वार्ड नंबर 10 से प्रारंभ हुई। वहां पुराने सुलभ शौचालय जो की बहुत ही जर्जर अवस्था में था जिसकी छत पहले से ही टूटी हुई थी उसे नगर पालिक निगम खंडवा की जेसीबी द्वारा पूरी तरह ध्वस्त किया गया। इसके बाद बड़े बम में भी जर्जर दीवार को दोनो ओर से ध्वस्त किया गया । कार्यवाही से पहले यातायात को दोनो ओर से अवरुद्ध किया गया ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

- Install Android App -

इसके बाद निगम अमला गणेश गंज में 4 जर्जर भवनों पर कार्यवाही करने पहुंचा। चारों जर्जर भवनों को उपायुक्त श्री सिटोले की उपस्थिति में गिराया गया। कार्यवाही करते समय सभी प्रकार की सावधानियां रखी गईं।

आज की कार्यवाही में उपायुक्त श्री सिटोले के अतिरिक्त , प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत, सहायक फायर अधिकारी श्री कार्तिक जैन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे, उपयंत्री श्री राकेश कलम, प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी श्री अजय सारसर, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।