jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

Harda: सड़कों व पुल पुलियाओं की रिपेयरिंग कराएं, विद्युत लाइनों को ऊंचा करें ! कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, जिला प्रबन्धक सड़क विकास निगम तथा महाप्रबन्धक ग्रामीण सड़क प्राधिकरण और कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देश दिये कि अपनी-अपनी सड़कों व पुल पुलियाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा वर्षा के इस मौसम में सड़कों व पुल पुलियाओं की रिपेयरिंग की जहां आवश्यकता है, वहां रिपेयरिंग कराएं।

- Install Android App -

उन्होने सड़क निर्माण एजेन्सियों के लिये निर्देश दिये कि अपनी-अपनी सड़कों पर बनी पुल पुलियाओं के दोनों ओर बेरियर लगवाएं ताकि अतिवर्षा के कारण ओवर फ्लो होने पर यातायात को रोका जा सके। उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी श्री अनूप सक्सेना को निर्देश दिये कि जल भराव वाले क्षेत्र में जहां विद्युत लाइनें नीची हैं तो उन्हें ऊंचा कराया जाए ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।