jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

कुपवाड़ाः आतंकी बने AMU के पूर्व छात्र मन्नान वानी समेत 2 आतंकी ढेर

कुपवाड़ाः जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सुबह सर्च ऑप्रेशन के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों में एक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का पूर्व छात्र मन्नान वानी है। एएमयू से जियोलॉजी में पीएच.डी. कर रहे कश्मीरी छात्र मन्नान वानी की इसी साल हथियार के साथ फोटो सामने आई थी, जिसके बाद खबर थी कि वह हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। मन्नान इसी साल 3 जनवरी को लापता हुआ था। हथियार के साथ जब मन्नान की तस्वीर सामने आई तो उसे एएमयू से निलंबित कर दिया गया था।
जिला अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के चलते आज सुबह कुपवाडा में एहतियात के तौर पर स्कूल बंद करवा दिए गए और मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का भी आदेश दिया। आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के बाद सेना के जवानों, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तड़के 2 बजकर 30 मिनट पर कुपवाडा जिले के शतगुड हंदवाडा गांव में यह अभियान शुरू किया। इलाके से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को भी सील कर दिया गया था।
सुरक्षा बल सुबह जब गांव में छिपे आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चला दीं। वहीं सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध करने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और प्रदर्सन करने लग गए। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर थी।