jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

कॉलेजों में बुर्का बैन करने वालों को नंगा घुमाओ -हाजी जमीर उल्लाह

मकड़ाई समाचार मुरादाबाद | जिले में एक कॉलेज ने बुर्का बैन कर दिया है। 1 जनवरी से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। छात्राओं को कॉलेज में एंट्री नहीं मिलने की बात पर कुछ सपा नेता भी कॉलेज आ पहुंचे। इस पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह का बयान आया है।

- Install Android App -

पूर्व विधायक ने कहा, “यह बिल्कुल गलत है। अगर लड़कियां कॉलेज में बुर्का पहनकर जाना चाहती हैं तो जाएं। बुर्के पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए। जो बुर्के पर रोक लगाए पहले उसको नंगा करके घुमाया जाए। तब जाकर बुर्का बैन करने वाले कॉलेज मैनेजमेंट को मालूम पड़ेगा बेपर्दगी क्या होती है।”

पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह ने कहा “हिजाब हमारे हिंदुस्तान की संस्कृति है। हिजाब हमारे यहां बहन-बेटियां की आवाज है। उन लोगों को बहन बेटी वाली आवाज सुनाई नहीं देती हैं। अगर बात करें गांव की तो गांव में आज भी बहू बेटियां लंबे लंबे घूंघट देखने को मिल जाएंगी। कॉलेज में बुर्का पहनकर जाने का कल्चर आज पैदा हुआ है क्या? कॉलेज में बुर्का पहनकर जाने की प्रथा बहुत पहले से चली आ रही है।”