jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा

खंडवा: 15000 पौधारोपण के साथ हुई एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत

खंडवा। आज नागचुन नहर स्थित बैकवाटर के समीप भूमि पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में _एक पेड़ मां के नाम_ अभियान की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर संपूर्ण देश में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । खंडवा में _एक पेड़ मां के नाम_ अभियान की शुरुआत 15000 पौधे रोपित कर हुई, एवं खंडवा में उक्त अभियान के अंतर्गत 1 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए गढ्ढे भी खोदे जा चुके हैं। आज की कार्यवाही में न सिर्फ लोकप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी कर्मचारी बल्कि आम जनता , स्कूल के बच्चे एवं एनएसएस की महिला स्क्वॉड ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

- Install Android App -

आज के कार्यक्रम में महापौर श्रीमती यादव के अतिरिक्त , विधायक श्री मति कंचन तनवे, श्री मति पिंकी , निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव , विक्की बावरे, अनिल वर्मा, उषा दीना पवार, आशीष चटकले, आयुक्त श्री निलेश दुबे, उपायुक्त श्री एस आर सिटोले,सहायक विधि अधिकारी श्री राकेश ललित, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे, इंदर मंडलोई ,मनोज वैष्णव एवं अंकुश पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित एनएसएस के बच्चे एवं स्कूल के बच्चों समेत 150 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।