jhankar
ब्रेकिंग

खंडवा : आखिर कब शुरू होगी समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी, किसान नेता गजेंद्र सिंह सोलंकी ने सीएम को लिखा पत्र

खंडवा। किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री खंडवा ग्रामीण  गजेंद्र सिंह सोलंकी बड़नगर ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिला महामंत्री ने बताया ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी 18 जून से शुरू करने की खबरे कई बार समाचार पत्रों में छप चुकी हैं। लेकिन वर्तमान में मूंग खरीदी के कोई असर नहीं दिखाई दे रहे हैं।

- Install Android App -

जिसमें खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा एवं खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा के किसानों की राशि का भुगतान अभी भी बाकी है। उन किसानों को भी तत्काल प्रभाव से उनकी फसलों के मूल्य का भुगतान किया जाए।  आने वाले खरीफ के सीजन  मे सहकारी समितियां में कपास सोयाबीन मिर्ची के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसानों को खाद की किल्लत नहीं झेलना पड़े ऐसी व्यवस्था शासन के द्वारा की जाए अन्यथा किसान कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।।