jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

खनिज विभाग के सुपरवाईजर ने की दिन दहाडे़, बेमकसद हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफतार

मकड़ाई समाचार रायपुर। स्थानीय न्यू राजेंन्द्र नगर इलाके में दिन दहाडे़ हवाई फायरिंग हुई । मिली जानकारी के अनुसार न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक बेखौफ आरोपित ने बीच सड़क पर राइफल से फायरिंग की। फायरिंग करने वाला उमेश सिंह सरगुजा के खनिज विभाग में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। पुलिस को सूचन मिलते ही तत्काल उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उमेश के कब्जे से 315 बोर रायफल, 26 नग जिंदा कारतूस, 2 नग खाली मैग्जीन बरामद किया
बीती रात उमेश न्यू राजेंद्र इलाके गोविंद सारंग परिसर के बाहर किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान आरोपित ने अपने पास रखी राइफल से हवाई फायर कर दी।आस-पास के लोगों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि राइफल का लाइसेंस कुछ महीने पहले खत्म हो गया था। लेकिन फिर भी आरोपित राइफल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि कल रात मुखबिर से एक व्यक्ति द्वारा गोविंद सारंग परिसर के सामने सार्वजनिक जगह पर बंदूक से गोली चलाने की सूचना मिली थी, जिसपर मौके पर जाकर तस्दीक की गई तो पाया गया कि कार क्रमांक जेएस01 डीई 7751 में एक व्यक्ति मिला जिसे पूछने पर अपना नाम उमेश सिंह बताया। उसने अपने 315 बोर राइफल से सार्वजनिक स्थान पर फायर करना बताया। इसके बाद उसे मौके पर राइफल रखने के संबंध में नोटिस दिया गया, जो रायफल के लाइसेंस की मियाद दिनांक 31 दिसंबर 2022 को समाप्त होना लिखित में दिया। आरोपित का यह कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के पास जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।