jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

खिरकिया नगर परिषद में PIC गठित, 5 समितियों में 3 महिला को मिली जिम्मेदारी, जानिए किस समिति में किसे मिली जगह

मकड़ाई समाचार खिरकिया। हरदा जिले की खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत खनूजा ने शुक्रवार को परिषद में प्रेसिडेंट इन काउंसिल (PIC) का गठन किया है। परिषद अध्यक्ष खनूजा ने पांच समितियों का गठन किया है। जिसमें तीन महिला और दो पुरुषों पार्षदों को जगह दी है। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत खनूजा ने आवास, पर्यावरण, लोक निर्माण एवं जल कार्य समिति में पार्षद नितिन गुप्ता, शिक्षा व महिला और बाल कल्याण विभाग में नेहा दुआ, पुर्नवास, नियोजन, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग में लक्ष्मी यादव, खाद्य-नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में सोनम सोनी एवं राजस्व तथा बाजार विभाग में सुरेंद्र आठनेरे को सभापति बनाया है।

हरदा में गठन के 13 दिनों बाद हुआ PIC का ऐलान

हरदा नगर पालिका में नपाध्यक्ष भारती कमेडिया ने गुरुवार शाम को पीआईसी गठन होने का पत्र सीएमओ को दिया गया है। जबकि पत्र में पीआईसी के गठन होने की तिथि 12 अगस्त दर्शाया गया है।जिसको लेकर पूरे शहर में चर्चाएं चल रही है कि आखिर किन कारणों से पीआईसी के गठन के 13 दिनों के बाद ऐलान किया गया है। उधर, पीआईसी में स्थान नहीं मिलने से लगातार पार्षद बनने वाले पार्षदों में आक्रोश है। लेकिन फिलहाल कोई किसी भी पार्षद ने अपनी नाराजगी संगठन के सामने उजागर नहीं की है।

- Install Android App -