मकड़ाई समाचार हरदा। जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय शाह ने कलेक्टर को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने की मांग की है।विधायक शाह ने कलेक्टर से कहा है कि पिछले दिनों अत्यधिक बारिश की वजह से उनके विधानसभा क्षेत्र के नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों सहित अन्य गांवों में लगी सोयाबीन सहित अन्य फसलें खराब हो गई है। वहीं, कई गांवों में सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक रोग लगने की बात सामने आ रही है। ऐसे किसानों के हितों को ध्यान में शीघ्र सर्वे कराएं।
बारिश से फसलें हो गई खराब
गौरतलब है कि जिले में लगातार हुई बारिश के चलते नदियों के किनारे के खेतों सहित अन्य स्थानों पर बारिश की वजह से फसलें खराब हुई है। जिसको लेकर किसानों को खासा नुकसान पहुंचा है।

