jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..

खिरकिया नगर परिषद में PIC गठित, 5 समितियों में 3 महिला को मिली जिम्मेदारी, जानिए किस समिति में किसे मिली जगह

मकड़ाई समाचार खिरकिया। हरदा जिले की खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत खनूजा ने शुक्रवार को परिषद में प्रेसिडेंट इन काउंसिल (PIC) का गठन किया है। परिषद अध्यक्ष खनूजा ने पांच समितियों का गठन किया है। जिसमें तीन महिला और दो पुरुषों पार्षदों को जगह दी है। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत खनूजा ने आवास, पर्यावरण, लोक निर्माण एवं जल कार्य समिति में पार्षद नितिन गुप्ता, शिक्षा व महिला और बाल कल्याण विभाग में नेहा दुआ, पुर्नवास, नियोजन, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग में लक्ष्मी यादव, खाद्य-नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में सोनम सोनी एवं राजस्व तथा बाजार विभाग में सुरेंद्र आठनेरे को सभापति बनाया है।

हरदा में गठन के 13 दिनों बाद हुआ PIC का ऐलान

हरदा नगर पालिका में नपाध्यक्ष भारती कमेडिया ने गुरुवार शाम को पीआईसी गठन होने का पत्र सीएमओ को दिया गया है। जबकि पत्र में पीआईसी के गठन होने की तिथि 12 अगस्त दर्शाया गया है।जिसको लेकर पूरे शहर में चर्चाएं चल रही है कि आखिर किन कारणों से पीआईसी के गठन के 13 दिनों के बाद ऐलान किया गया है। उधर, पीआईसी में स्थान नहीं मिलने से लगातार पार्षद बनने वाले पार्षदों में आक्रोश है। लेकिन फिलहाल कोई किसी भी पार्षद ने अपनी नाराजगी संगठन के सामने उजागर नहीं की है।

- Install Android App -