jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

ग्राम बारंगा को शत प्रतिशत सोलर ऊर्जा उपयोग करने वाला ग्राम बनाया जाएगा- कृषि मंत्री पटेल

पीढ़ी को बचाना है, सौर ऊर्जा अपनाना है- मंत्री श्री पटेल

कृषि मंत्री श्री पटेल संगोष्ठी में हुए सम्मिलित

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मनुष्य के द्वारा वर्तमान समय में जिस प्रकार से डीजल, पेट्रोल, गैस व लकड़ी का उपयोग इंधन के रूप में किया जा रहा है, इसके कारण आने वाली पीढ़ी सुरक्षित नहीं रहेगी। मंत्री श्री पटेल रविवार को हरदा जिले के ग्राम बारंगा में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
            कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल के द्वारा खिरकिया विकासखंड के कुसुम सी योजना के अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक सोलर पंप लगाने हेतु प्रेरित किया गया। मंत्री श्री पटेल ने घोषणा की कि ग्राम बारंगा को शत प्रतिशत सोलर ऊर्जा उपयोग करने वाला ग्राम बनाया जाएगा।
            कार्यक्रम में प्रो. चेतन सिंह सोलंकी के द्वारा सौर ऊर्जा के महत्व को बताया गया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के द्वारा एक सेकंड में 13 लाख किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन किया जा रहा है, जिससे पृथ्वी का तापमान औसतन 1.1 डिग्री बढ़ चुका है और जिस दिन पृथ्वी का तापमान औसतन 2 डिग्री बढ़ जाएगा, उस दिन मानव जाति का जीवन संकट में हो जाएगा। अतः हम सबको सौर ऊर्जा को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष निशोद, जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष सुदीप पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।