jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

बस पर हाइटेंशन तार गिरते ही फैला करंट, एक महिला की मौत, 5 लोग झुलसे

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। टीकमगढ़ से झांसी जाने वाली यात्री बस बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई। तार गिरते ही बस में करंट फैल गया। काेई कुछ समझता इसके पहले ही करंट के कारण एक महिला की माैत हाे गई, वहीं पांच यात्री झुलस गए। घटना दिगौड़ा थाना अंतर्गत आने वाले कुर्राई गांव की है। घटना की सूचना लगते ही दिगौड़ा थाना प्रभारी मैना पटेल माैके पर पहुंच गईं। इसके बाद करंट में झुलसे अन्य यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। झुलसे हुए मरीजाें की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक कुर्राई गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। ॐ साईं राम बस कंपनी की बस टीकमगढ़ से झांसी जा रही थी। जाम देखकर बस ड्राइवर ने बस को खेत के रास्ते निकालने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बस बिजली के तार से टच हो गई और यात्री बस में अचानक करंट फ़ैल गया। बस ड्राइवर काे जब गलती का अहसास हुआ ताे उसने पस काे पलटा दिया। इस हादेस में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं 5 लोग बिजली के करंट से झुलस गए।

फ़िलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। घटना किस प्रकार हुई यह जानने के लिए बस यात्रियाें के बयान भी लिए जा रहे हैं। जिससे हकीकत का पता चल सके।