jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

ग्राम मर्दाना में नर्मदा पुराण के पहले दिन निकाली कलश यात्रा

सुनील पटल्या बेड़िया। नर्मदा तट पर बसे राजा मोर्धवज की नगरी ग्राम मर्दाना में सात दिवसीय माँ नर्मदा पुराण का के प्रथम दिन ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नर्मदा घाट से पूजन कर शोभा यात्रा मुख्य मार्गो से निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पूष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बग्गी पर विराजमान कथा वाचक अश्विनजी यदुवंशी महाराज बैंड बाजे के साथ की श्रद्धालु नाचते  गाते गौशाला परिसर पहुचीl यहाँ पर गौ पुजन किया गया। बालिकाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर कन्याओं का पुजन किया गया। नर्मदे हर के जयकारों के साथ माँ नर्मदा पुराण की शुरुवात हुई। गौशाला अध्यक्ष कालू पटेल ने सभी कलश यात्रा में पधारे श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। वही ग्राम की सूदंरकाड मित्र मडंल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कमलचंद चौधरी, परमान्द मंडलोई, दिनेश मंडलोई, रविन्द्र बिर्ला, भरत मंडलोई सहित आदि ग्रामीणो का सहयोग सहार्निय रहा।