मकड़ाई समाचार हरदा। जिला नोडल अधिकारी (सामाजिक अंकेक्षण) जिला पंचायत हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक अंकेक्षण हेतु ग्राम सामाजिक एनीमेटर के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। ग्राम सामाजिक एनीमेटर (व्ही.एस.ए.) के चिन्हांकन हेतु कार्यालय जनपद पंचायत हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया, जिला प्रबन्धक एनआरएलएम जिला पंचायत हरदा, संचालक नेहरू युवा केन्द्र हरदा तथा परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत हरदा के पास अपना आवेदन पत्र 12 फरवरी 2021 तक सायं 5 बजे तक जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र के आधार पर 16 फरवरी 2021 को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि जिन प्रतिभागियो ने 20 जनवरी 2021 से 22 जनवरी 2021 तक की अवधि में आवेदन पत्र जमा कर दिया है, उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
ब्रेकिंग
