jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

घर में अकेली देख मुंहबोले भाई की बिगड़ी नीयत, बहन को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो सामने आई दरिंदे की करतूत

20 जनवरी के लगभग एक बजे के आसपास आरोपित द्वारा पीड़िता को घर में अकेली देखकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में भाई-बहन के रिश्‍ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मुंहबोले भाई ने बहन को घर में अकेली पाकर जबदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। हालांकि युवती से दुष्‍कर्म की जानकारी तब पता चली जब उसकी तबीयत बिगड़ी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने जुर्म को स्‍वीकार कर लिया है। दरअसल, यह मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता 11वीं की छात्रा है।

- Install Android App -

वहीं एक अन्‍य मामले में 20 जनवरी को युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। जिसमें आरोपित ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर जबदस्ती दुष्कर्म कर फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना कोरर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित छत्रपाल राजपूत (27) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित द्वारा पीड़िता को घर में अकेली पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर घर से फरार हो गया था जिस पर थाना कोरर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्रपाल राजपूत (27) को गिरफ्तार गया।
20 जनवरी के लगभग एक बजे के आसपास आरोपित द्वारा पीड़िता को घर में अकेली देखकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर कोरर पुलिस द्वारा कार्रवाई कर आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेते हुए न्यायालय रिमांड पेश किया गया।