jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ से 7 की मौत

 

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार आंध्र प्रदेश|नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा आयोजित एक जनसभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भगदड़ के बाद तेदेपा के 7 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई|आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कंदुकुर में तेलुगु देशम पार्टी टीडीपी प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मच गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है। पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू अपनी पार्टी के अभियान के तहत जिले का दौरा कर रहे थे और हजारों समर्थक कंदुकुर में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे।पुलिस ने कहा कि नेल्लोर जिले के कंदुकुर में आज टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू की ओर से आयोजित एक जनसभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई में टीडीपी के सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोड शो के दौरान मची भगदड़ – यह हादसा तब हुआ जब विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू वहां एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे। प्रारंभिक सूचना के आधार पर उन्होंने बताया कि बैठक स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बैठक के दौरान लोगों के बीच कुछ धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा आयोजित एक जनसभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भगदड़ के बाद तेदेपा के 7 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई|चंद्रबाबू नायडू ने बीच में रोड शो छोड़कर अस्पताल गए। भर्ती घायलों का हाल-चाल जाना। पूर्व सीएम नायडू ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना का ऐलान किया है। उनके बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने की घोषणा की है|