jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

बेटी के अश्लील वीडियो का विरोध करने पर आरोपी उसके परिजनों ने बीएसएफ जवान की पीट पीटकर हत्या कर दीं

 जहां हमारे देश की सुरक्षा करने को जिम्मा लेने वाले वाले बीएसएफ के जवान अपनी जान पर खेल जाते हैं ,और समाज उनके परिवार के बहन बेटियों पर भी बुरी नजर रखता है ,यह शर्मनाक है ।ऐसे कुक्त्य की शिकायत करने पर आरोपी और परिजन उस पर हमला कर मौत के घाट उतार देते है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के नादियाड़ का है…..

- Install Android App -

मकडाई समाचार गुजरात। घटना 24 दिसंबर को अपनी बेटी के अश्लील वीडियो का विरोध करने पर आरोपी उसके परिजनों ने बीएसएफ जवान की पीट पीटकर हत्या कर दीं। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नदियाड के डीएसपी के अनुसार, मेल्जीभाई वाघेलाऔर उनका बेटा कुछ रिश्तेदारों के साथ आरोपी शैलेश जादव के घर गए  इसी दौरान झगड़ा हुआ था| पुलिस के मुताबिक आरोपी के घर पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़े के दौरान आरोपी के पिता, चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों ने वाघेला पर हमला कर दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई|  बीएसएफ जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है|एफआईआर के मुताबिक गुजरात नडियाद तहसील के वनीपुरा गांव के शैलेश उर्फ ​​सुनील जादव ने बीएसएफ जवान वाघेला  की बेटी का एक वीडियो बनाया था. आरोपी की ओर से कुछ दिन पहले उसे अपलोड करने के बाद इसे ऑनलाइन शेयर किया गया था. इसी को लेकर बीएसफ के जवान वाघेला अपने परिवार के साथ आरोपी के घर पहुंचे थे. बताया जाता है कि शैलेश बीएसएफ जवान की बेटी का स्कूलमेट भी है|24 दिसंबर को जब शैलेश के घर में मारपीट हुई तो बीएसएफ जवान (BSF Soldier) की बेटी मौके पर मौजूद नहीं थी. वाघेला के बेटे नवदीप को सिर में गंभीर चोट आई थी और उसका अहमदाबाद सिविल अस्पताल में इलाज जारी है.