jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कांग्रेस नेत्री ने थामा BJP का हाथ

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बीजेपी ने झटका दिया है। कांग्रेस नेत्री और गुलाबी गैंग से जुड़ी रही पूर्णिमा वर्मा ने भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। छिंदवाड़ा की रहने वाली पूर्णिमा वर्मा ने सदस्यता लेने के साथ ही कांग्रेस पर हमला बोला है। पूर्णिमा ने कहा कि वो कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से दुखी होकर बीजेपी में शामिल हुई हैं। बीजेपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया ‘पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह के समक्ष रविवार को छिंदवाड़ा की कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा वर्मा बीजेपी में शामिल हुईं। पूर्णिमा वर्मा ने कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रहते हुए महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया। विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में छिंदवाड़ा, चैरई, जुन्नारदेव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं पूर्णिमा वर्मा के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बयान दिया कि पूर्णिमा वर्मा को बहुत पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस से निष्कासित किया जा चुका है।