jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

जबलपुर में कोरोना से आरएसएस नेता का निधन, 6 और मिले कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर। जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक हजार से ऊपर जा पहुंची है। शनिवार रात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नेता योग्रेंद्र सिंह(योगी जी) का निधन कोरोना वायरस की वजह से हो गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को उन्हें इलाज के लिए जबलपुर से भोपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन भोपाल से 25 किमी पहले ही उनका निधन हो गया। वह विगत कुछ दिनों से कोरोना वायरस से पीड़ित थे। केशव कुटी में हुए टेस्टों में उनका सैंपल भी लिया गया था जो बाद में पॉजिटिव आया था। योगेंद्र सिंह की हालत लगातार खराब हो रही थी इसके चलते उन्हें भोपाल भेजा गया था। इससे पहले जबलपुर के सिटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

- Install Android App -

जबलपुर में रविवार सुबह 6 और कोरोना पॉजिटिव मिले

जबलपुर में सुबह 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में हनुमान मंदिर के पास चंपानगर मानेगांव निवासी 60 वर्षीय पुरुष और 22 वर्षीय युवक, भालदारपुरा सराफा वार्ड निवासी 49 वर्षीय पुरुष, टाइप-1 ईस्टलैंड खमरिया निवासी ओएफके में कार्यरत 27 वर्षीय पुरूष, प्रभु कृपा हरसिंग कॉलोनी निवासी इंडियन कॉफी हाउस तीन पत्ती चौक का मैनेजर उम्र 37 वर्ष तथा पुलिस लाइन कांचघर निवासी दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल की स्टॉफ नर्स उम्र 26 साल शामिल हैं।