jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जम्मू कश्मीर के सांबा आर्मी कैंप के पास फिर दिखे 4 संदिग्ध ड्रोन, अलर्ट जारी

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में आर्मी कैंप के पास एक बार फिर संदिग्ध ड्रोने गतिविधि होने पर अलर्ट जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी कैंप के पास 4 संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी ड्रोन को क्षतिग्रस्त करते उससे पहले ड्रोन अंधेरे का फायदा उठाते हुए गायब हो गए। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी केम मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सांबा जिले में रविवार देर रात 4 संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। एक ड्रोन आर्मी कैंप औऱ दूसरा बड़ी ब्राह्मण पुलिस स्टेशन के नजदीक देखा गया था, जबकि दो अन्य ड्रोन बलोल पुल के आसपास देखे गए। ये ड्रोन गतिविधियां रात 10.00 बजे से 10.40 बजे के बीच देखी गई।

सांबा एसएसपी ने की पुष्टि

- Install Android App -

चार संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की घटना की पुष्टि सांबा के एसएसपी राजेश शर्मा ने भी की की है। उन्होंने कहा कि रविवार रात को बड़ी ब्राह्मणा व उसके आसपास में चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। ड्रोन देखने के बाद ही इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। ड्रोन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए रात से ही पुलिस व सेना का इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। गौरतलब है कि सांबा के बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में आर्मी कैंप हैं।

बीते कुछ दिनों से बढ़ गई है संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों से संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। 15 जुलाई को भी सांबा में स्थित आर्मी कैंपो के पास 5 ड्रोन देखे गए थे। पहला ड्रोन रात करीब 8.15 बजे एक ड्रोन देखा गया। ड्रोन को देख सुरक्षाबलों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के गांव पंसर में भी रात करीब 8.05 बजे एक ड्रोन देखा गया। साथ ही 15 जुलाई को जम्मू में 3 अन्य स्थानों अम्फाला क्षेत्र, मीरां साहिब खारियां और सतवारी पर भी ड्रोन देखे गए थे। इसके 8 दिन बाद 23 जुलाई को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके कानाचक्क सेक्टर में 5 किलोग्राम वजनी आइईडी सामग्री ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया था।