jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...

जहां घर में होगा मिड-वीक इविक्शन वहीं कैप्टेंसी के लिए एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं घरवाले

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस के चौथे हफ्ते में मेकर्स एक नया मोड़ लेकर आए है। ट्विस्ट में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया को कैसिंल कर दिया है। बिग बॉस ने नॉमिनेशन प्रक्रिया के बारे में घरवालों से बात करते हुए कहा, ”चूंकि पिछले हफ्ते करणवीर, नेहा और श्रीसंत को कालकोठरी की सजा के एलान के साथ इस हफ्ते के लिए भी नॉमिनेट कर दिया था, तो ऐसे में किसी और कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट नहीं किया जाएगा।” वोटिंग के आधार पर इन तीनों में से किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना होगा। हालांकि नॉमिनेशन का यह ट्विस्ट इसी बात पर खत्म नहीं हुआ। बिग बॉस ने वोटिंग लाइन्स को मंगलवार की रात 9 बजे तक की ओपन रखा है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि सबसे कम वोट मिलने वाले कंटेस्टेंट को मिड वीक इविक्शन में ही घर से बाहर जाना पड़ सकता है। दरअसल, बिग बॉस के शो के फॉर्मेट में ये बदलाव शो की टीआरपी के मद्देनजर किए हैं. पिछले हफ्ते बिग बॉस की टीआरपी को काफी बड़ा झटका लगा था और यह शो छठवें नंबर से सीधे 14वें नंबर पर आ गया। ऐसे में मेकर्स को इन ट्विस्ट के जरिए टीआरपी रेटिंग्स में सुधार की उम्मीद है।वहीं इसके अलावा बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया। जिसके बाद घरवाले यही फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि इसमें कैसे पार्टीसिपेट करना है। आखिरकार सभी ने एक फैसला किया और घर में टास्क शुरू हो गया। बिग बॉस ने अनाउंसमेंट किया कि दीपक इस कार्य के संचालक होंगे। दोनों टीमों के मेंबर प्लानिंग कर रहे हैं कि खेल को आगे कैसे बढ़ाना है? स्ट्रेटजी को लेकर करणवीर बोहरा, रोमिल और दीपिका के बीच हुई बहस। रोमिल और करणवीर के बीच अचानक ही हुई झड़प। दोनों के बीच संचालक दीपक की बात भी नहीं चल पा रही है। वहीं सुरभि और करणवीर बोहरा के बीच लड़ाई हो जाती है। सुरभि का आरोप है कि करणवीर ने उन्हें गलत तरह से रोकने की कोशिश की है। टास्क के दौरान नेहा ने जसलीन को रोकने की कोशिशी की जिसके चक्कर में दोनों जमीन पर गिर गई। हालांकि इस बात पर जसलीन नेहा पर गुस्सा नहीं होती। सबा-सोमी ने श्रीसंथ से गुजारिश की कि वो उन्हें कैप्टन बनने का एक मौका दें। करणवीर और रोमिल गेट पर श्रीसंथ को रोकने के लिए खड़े हैं और श्रीसंथ गुस्सा हो जाते हैं। अब आज के एपिसोड में देखना होगा कि ये टास्क कौन जीतता है।