jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

जैन समाज बेड़िया ने मनाया भगवान महावीर का निर्वाण उत्सव 

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। श्री दिगंबर जैन मंदिर मैं प्रातः कालीन भगवान महावीर का निर्वाण लाडू चढ़ाकर अभिषेक पूजन पाठ किया गया। महावीर स्वामी ने कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन ही स्वाति नक्षत्र मैं कैवल्य ज्ञान प्राप्त करके निर्वाण प्राप्त किया था । भगवान महावीर का जीवन एक खुली किताब की तरह है उनका जीवन ही सत्य अहिंसा और मानवता का संदेश है । उनके घर परिवार में ऐश्वर्य और धन संपदा की कोई कमी नहीं थी । एक राजा के परिवार में पैदा होते हुए भी उन्होंने ऐश्वर्य और धन संपदा का उपभोग नहीं किया और युवावस्था में राजपाट छोड़कर वैराग्य की ओर चले गए । प्रतिवर्ष दीपावली के दिन जैन धर्म में दीप मालिका सजाकर भगवान महावीर का निर्वाण उत्सव मनाया जाता है भगवान महावीर का एक ही नारा था जियो और जीने दो । इस अवसर अध्यक्ष महेंद्र जैन, सावन जैन, धर्मेंद्र घाटे, दीपक जटाले, राकेश घाटे, लोकेंद्र शाह सहित समाज जन उपस्थित थे ।