jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

ज्वैलर्स पर तीन-चार बदमाशों ने दिन दहाड़े की फायरिंग

 मकड़ाई एक्सप्रेस चुरु | सुजानगढ़ के गांधी चौक में स्थित जेडीजे ज्वैलर्स पर तीन-चार बदमाशों ने दिन दहाड़े फायरिंग कर दी |  अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी रमेश मीणा ने जवाबी फायरिंग की |  जिससे आस-पास के लोगों ने भी हिम्मत दिखाते हुए पुलिस का साथ दिया और एक आरोपी को मिलकर धर दबोचा गया|

- Install Android App -

 वहीं भीड़ में आरोपी भाग न जाए, इसके लिए लोगों ने बदमाश की पिटाई भी कर दी| जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है| दूसरी ओर बदमाश को पकड़ने के दौरान ही पुलिसकर्मी रमेश मीणा को बाजू पर गोली लगने से वह घायल हो गया| इस मामले में देर शाम को एसपी राजेश मीणा सदर पुलिस थाने पहुंचे और पीड़ित पवन सोनी से पूछताछ की| इसके बाद एसपी ने पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश से भी पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस पकड़े गए युवक का मेडिकल करवाने हॉस्पीटल ले गई |

एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है. एसपी ने बताया कि एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया है. अन्य के लिए जिले भर में अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और आस-पास के जिलों में भी नाकेबंदी करवाई गई|