मकड़ाई समाचार टिमरनी। टिमरनी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली 73 पंचायत के सचिवों की जनपद पंचायत टिमरनी के सवाग्रह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से सभी पंचायतों के सचिवो 12:00 बजे बुला लिया गया। जिन्हें शाम 7:00 बजे छोड़ा गया बैठक में जिला पंचायत से ओपी मुकाती द्वारा समीक्षा की गई। जब पता है की देश में कोरोना जैसी गंभीर महामारी फैली हुई है। इसके बावजूद भी ओपी मुकाती द्वारा नियम कानून कायदा एवं शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं करते हुए सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
एक हफ्ते पूर्व ही जनपद का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया
ज्ञात हो कि जनपद पंचायत टिमरनी में एक हफ्ते पूर्व ही एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बावजूद भी उसी जनपद में 73 पंचायतों के सचिव को बैठा कर शाम 7:00 बजे तक बाकायदा समीक्षा बैठक चलती रही। इस समय बैठक में जनपद सीईओ अशोक उईकेएवं अधिकारी कर्मचारी और 73 पंचायत के सचिव उपस्थित थे।

