jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

ड्रग्स लेने वालीं बॉलीवुड की 25 हस्तियों की लिस्ट तैयार, जल्द होगी कार्रवाई: रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब पूरी तरह ड्रग्स की तरफ चल पड़ी है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी की टीम मंगलवार को लगातार तीसरे दिन Rhea Chakraborty से पूछताछ कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि पूछताछ खत्म होने पर Rhea Chakraborty को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इससे पहले रविवार और सोमवार को कुल मिलाकर करीब 14 घंटे पूछताछ की जा चुकी है। एनसीबी रिया से पूछताछ के जरिये बॉलीवुड हस्तियों द्वारा ड्रग्स के उपयोग की तह में जाना चाह रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी ने ‘दम मारे दम’ करने वालीं 25 फिल्मी हस्तियों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है।

- Install Android App -

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की जांच का एक हिस्सा अब बॉलीवुड में नशीली दवाओं के उपयोग और खरीद-फरोख्त तक जा पहुंचा है। चूंकि इसके सुराग Rhea Chakraborty के मोबाइल से 2019-20 में किए गए कुछ चैट से मिले हैं इसलिए Rhea Chakraborty और उसके भाई शौविक इस मामले में नामजद किए गए हैं।

NCB शौविक सहित नौ लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुका है। इन सभी से पूछताछ में मिली जानकारियों के बाद ही एनसीबी ने रविवार से रिया से पूछताछ शुरू की है। Rhea Chakraborty ने एनसीबी के सामने अपने भाई और अन्य लोगों से ड्रग्स संबंधी चैट की बात कबूल की है, लेकिन खुद ड्रग्स के उपयोग से इन्कार कर रही है। उसका यह भी कहना है कि उसके मोबाइल से भेजे गए चैट सुशांत खुद बोलकर लिखवाता था। एनसीबी Rhea Chakraborty से बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों और रिया के संपर्क में रहे ड्रग पेडलर्स के बारे में भी जानना चाह रहा है।