jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

तनुश्री के बाद अब कंगना ने डायरेक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

मुंबई: फेमस फिल्म डायरेक्टर विकास बहल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। दरअसल, फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में काम कर चुकी महीला ने उनपर छेड़छाड़ करने का अारोप लगाया है। इस महीला के समर्थन के लिए एक्ट्रेस कंगना रनोत आगे आई है। कंगना ने इस मसले पर बोलते हुए कहा, “मुझे महिला पर पूरा यकीन है। साल 2014 में जब हम ‘क्वीन’ की शूटिंग कर रहे थे तब विकास ने शादी कर ली थी। लेकिन तब भी वो रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। मैं लोगों को उनकी शादी से जज नहीं करती लेकिन आप इस तरह की बात कह सकते है जब एक आदत बीमारी बन जाए। विकास हर रात पार्टी करते थे और मुझे जल्दी सोने के कराण इन पार्टियों में शामिल न होने के लिए शर्मिंदा करते थे। वो कहते थे कि मैं बिल्कुल भी कूल नहीं हूं। विकास जब भी कही मिलते वो अजीब तरीके से मुझे गले लगाते, बहुत जोर से पकड़ लेते थे.. मेरे बालों को सूंघते और कहते कि उन्हें इस खुशबू से प्यार है। काफी जोर लगाने के बाद मैं खुद को छुड़ा पाती थी। मुझे उनकी हरकतों से लगता था कि उनके साथ कुछ तो गड़बड़ है।”महिला के आरोपों के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, “मुझे इस लड़की पर भरोसा है अब फैंटम फिल्म्स के खत्म हो जाने के बाद इस बात की ज्यादा से ज्यादा चर्चा हो रही है लेकिन ये मुद्दा पहले भी उठाया था और बहुत आसानी से इसे दबा दिया गया। मैने उस समय भी इस महिला का सपोर्ट किया था। आप चाहे तो उन दिनों की मेरी मीडिया से हुई बातचीत सुन सकते हैं। विकास उन्हीं दिनों मेरे पास एक हरियाणा की गोल्ड मेडलिस्ट पर बन रही फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए थे लेकिन जब मैंने इस पीड़ित को सपोर्ट किया तो उसके बाद उन्होंने मुझसे बात करना बंद कर दिया। लेकिन मैंने स्क्रिप्ट का लालच जरा भी नहीं लिया और ना ही विकास को एक भी बार कॉल किया। मैंने वही किया जो मुझे सही लगा। इसके बाद इस बारे में मुझे कोई अप्डेट नहीं मिला और ये केस ठंडा पड़ गया।”कंगना को इस बात से हैरानी है कि एक बार ये मुद्दा फिर तब उठा है जब फैंटम फिल्म्स खत्म हो गया है और ऐसे में विकास एक कमज़ोर व्यक्ति के तौर पर दिखाई दे रहे हैं। कंगना का मानना है कि समाज को इस रवैये के लिए खुद को कोसना चाहिए। ये सब बातें फिर थोड़े दिन गॉसिप के लिए होंगी और खत्म हो जाएंगी। कंगना के इस बयानों से साफ है कि वो विकास के रवैये से जरा भी सहमत नहीं हैं और खुलकर महिला का समर्थन कर रही हैं। बता दें कि कंगना से पहले एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने भी एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उतपीड़न के अारोप लगाए। तनुश्री का कहना है कि नाना ने फिल्म के सेट पर उनके साथ बदतमीजी की थी।