jhankar
ब्रेकिंग
अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़

Big News: दिल दहलाने वाली घटना मां के शव के साथ एक साल से रह रही थी 2 बेटियां, किसी को भनक भी लगने नही दी पढ़िए पूरी खबर…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र. : प्रदेश के वाराणसी मे  एक अजीब और भयानक मामला प्रकाश में आया है जहां पर एक महिला के शव के साथ उसकी दो बेटिया पूरे एक साल से रह रही है। ताजुब्ब की बात तो यह है कि शव पूरी तरह से सड़ चुका है लेकिन उसकी बदबू आने के बाद भी किसी को शक तक नही हुआ। वही पिता भी एक बार मिलने आए तो उन्हे घर के बाहर से टरका दिया गया। पढिए पूरी खबर…

पति से विवाद होने के बाद उषा नामक महिला अपनी दो बेटियां पल्लवी 27 वर्ष और वैष्णवी उम्र 19 वर्ष के साथ रहती थी। उनका पति सबसे छोटी के साथ लखनउ में रहते है।महिला की 8 दिसंबर 2022 को मृत्यु हो गई। दोनो बेटियों ने मां के शव को पलंग पर रजाई में रख दिया। इसकी किसी को कोई खबर नही की गई। इन लोगो के घर के आस पास कोई न होने से लोगो को पता भी नही चला वहीं इन लोगो ने पड़ोसी और अन्य रिश्तेदारों से किसी प्रकार का कोई संपर्क नही रखा जिससे यह बात लोगो तक पहुंची भी और न ही किसी ने ध्यान दिया। अपने घर का खर्च ये लोग प्रधानमंत्री राशन योजना मिले अनाज से घर चलाती रही। वही रुपयो की जरुरत पड़ने पर मां के जेवर भी बेचती रही।जेवर बेचने से मिले पैसे भी जब खत्म हो गए तो 27 वर्षीय पल्लवी व 19 वर्ष की वैष्णवी तीन-चार दिनों से पड़ोसी के घर से भोजन आदि मांग रही थीं। शक होने पर पड़ोसी ने उनके नाना को जानकारी दी |

- Install Android App -

नाना  को भी बाहर से भगा दिया –

वहीं कुछ समय के अंतराल के बाद पल्लवी के नाना रामकृष्ण पांडेय  भी बेटी उषा से मिलने आए तो दोनो ने उन्हे घर में घुसने भी नही दिया और बाहर से भगा दिया।इस पर उन्हे शक हुआ और अपनी छोटी बेटी  को जानकारी लेने भेजा तो उससे भी विवाद करने लगी जिस पर उसने पुलिस से शिकायत कर घर का दरवाजा खुलवाया तब जाकर पूरा मामला सामने आया। फिर पुलिस ने दोनो की मानसिक स्थिति पर गौर किया कुछ बताने की स्थिति में नही थी। उन्होने सिर्फ इतना कहा कि हम मां की मौत से डर गए थें वहीं मां शव के सड़ने पर उसमें पडे़ कीडे इन लोगो ने निकालकर फेंक दिए थे।