jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

दिल्ली में कार्यालयों को 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति मिली

नई दिल्ली । कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आने के कारण राजधानी दिल्ली में छूट का दायरा बढ़ाने और प्रतिबंधों को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस बीच उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक अहम बैठक जारी है। डीडीएमए ने दिल्ली में कार्यालयों को 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति दी है। 

- Install Android App -

बता दें कि डीडीएमए की बैठक में स्कूलों को खोलने, जिम और स्वीमिंग खोलने के साथ नाइट कर्फ्यू भी समाप्त करने समेत कई अन्य प्रतिबंधों को हटाने पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि दिल्ली में स्कूलों को खोलने की अनुमति मिल सकती है। इसके साथ ही नाइट कर्फ्यू हटाने पर भी सहमति बन सकती है। डीडीएम की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल के अलावा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सत्येंद्र जैन, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत समेत विशेषज्ञ हिस्सा ले सकते हैं।