jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

दिल्ली में मप्र भवन का लोकार्पण दो फरवरी को, श‍िवराज कैबिनेट की बैठक भी होगी

मकड़ाई समाचार भोपाल। चाणक्यपुरी दिल्ली में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार मध्य प्रदेश भवन का दो फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सभी मंत्री, लोकसभा-राज्यसभा सदस्य, विधायक शामिल होंगे। यहीं शिवराज कैबिनेट की बैठक भी होगी। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। हालांकि अभी बैठक का एजेंडा तय नहीं हुआ है।

बता दें कि मध्य प्रदेश भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल काम की गति धीमी रही। कार्यक्रम में प्रदेश से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री, प्रदेश के मंत्री और विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

भवन में 66 डीलक्स और 38 विशेष कक्ष

- Install Android App -

1.47 एकड़ भूमि पर निर्मित नए मध्य प्रदेश भवन में 66 डीलक्स कक्ष रहेंगे, जिनमें पांच सितारा सुविधाएं रहेंगी। वहीं 38 विशेष कक्ष भी रहेंगे। जिनमें मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक रुक सकेंगे।

इसके अलावा दो सौ श्रोताओं की क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय हाल, वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष, और एक रेस्टोरेंट भी रहेगा। जिसका संचालन मप्र पर्यटन विकास निगम करेगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में तीन बेसमेंट, भूतल के अलावा छह तल हैं। भवन को सौलर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इसके लिए भवन की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं