jhankar
ब्रेकिंग
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति

देवर के साथ ट्रेन के सामने कूदी दो बच्चों की मां, दोनों की मौत

सतना। सतना जिले में दो बच्चों की मां ने अपने रिश्ते के देवर के साथ ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या कर ली। इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मु्ताबिक मझगवां पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में ले लिए हैं और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात घर से निकले रिश्ते के देवर-भाभी के शव शुक्रवार सुबह मझगवां रेलवे आउटर के बाहर स्टेशन से लगभग 3 किमी दूर पड़े मिलने से सनसनी फैल गई।

- Install Android App -

सूचना मिलने पर मौके मे पहुंची मझगवां थाना पुलिस ने शवों की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग क़ा माना जा रहा है, मृतिका के दो मासूम बच्चे भी है जबकि युवक कुंवारा बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम आशीष सिंह, जिसकी उम्र 22 साल और भाभी का नाम पूजा सिंह गौड़ इसकी उम्र लगभग 30 साल है। सूत्रों के मुताबिक मृतक महिला का पति मुंबई में नौकरी करता था और अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले गांव आया था। उसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया क्योकि पति को अपनी पत्नी और देवर के अवैध संबंधों का पता चल गया, मृतक महिला की 2 संतान भी है बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।