jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

देश के कई जिलो मेें तापमान शून्य से भी नीचे, अति शीतलहर का अलर्ट जारी

दिल्ली,यूपी,मप्र. बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे राज्यों में कड़ाके की ठंड लोगों के साथ-साथ प्रशासन की कठिन परीक्षा ले रही है|दिल्ली के सफदरजंग इलाके में गुरुवार सुबह 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,जो इस सीजन का कम तापमान है।राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री,चूरू में (-0.9) डिग्री और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री दर्ज किया गया। 

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड में कंपकंपा रहा है। ठंड के साथ-साथ कोहरे से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ट्रेनें लेट चल रही है, कोहरे के कारण फ्लाइट की आवाजाही में भी परेशानी आ रही है। इधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अभी ठंड से कोई राहत नहीं मिलने की बात कही गई है।पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी दिखा। कोहरे के कारण विजिविलिटी काफी कम गई। जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है।एक दिन पहले दिल्ली का पारा 4.4 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं बुधवार को धर्मशाला में 5.2 डिग्री, नैनीताल में 6 डिग्री और देहरादून में 4.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी ठंडी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 6-7 जनवरी को मौसम ऐसा ही रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुमान अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। इसके बाद इसकी तीव्रता कुछ कम हो जाएगी। इसके साथ ही अगले 2-3 दिनों तक उत्तराखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तराखंड और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा छाया रह सकता है।
राजस्थान भी शीत लहर के आगोश में- मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में रहे। सर्द हवा के कारण चार स्थानों पर पारे ने माइनस में गोता लगा दिया। कुछ स्थानों पर पाला भी पड़ा। हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, माउंट आबू के साथ-साथ जयपुर व अन्य जिलों में भी शीतलहर चली। इन जिलों में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा रहा। जिसके कारण दृश्यता न के बराबर रही। हवा में गलन बढ़ने से ठिठुरन का अहसास रहा और तीखी हुई सर्द हवाएं नश्तर सी चुभती रही। दोपहर में नमी ज्यादा रहने से धूप भी बेअसर रही।
इन जिलों में अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
शेखावाटी में कड़ाके की सर्दी के बीच खेतों में बर्फ की परत नजर आई। फतेहपुर, सीकर में न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री व चूरू में (-0.9) डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री दर्ज किया गया। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट हुई। दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं हनुमानगढ़ में शीत दिन दर्ज किया गया। यहां दिन का तापमान केवल 9.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट। वहीं जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।