jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Harda: धर्म पर नियंत्रण सत्ता का नहीं शास्त्र का हो : श्याम मनावत

हरदा : हरदा विधानसभा के ग्राम दुलिया में शिव महापुराण के भव्य आयोजन के चौथे दिवस की कथा के दौरान भगवती पार्वती का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गीत संगीत पर भक्तों ने जी भरकर नृत्य किया।
सुंदरलाल जी गौर, शिवनारायण जी गौर, जयनारायण जी गौर कथा के आयोजक ने व्यास पीठ का पूजन अर्चन किया।
कथा व्यास मानस मर्मज्ञ पं. श्याम जी मनावत ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पुरुष ने नितांत व्यक्तिगत कारणों से भगवन शिव को यज्ञ के भाग से वंचित कर दिया। इस घटना पर देवी सती ने अपना विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि यज्ञ मे शिव का स्थान शास्त्र के मतानुसार होगा न कि सत्ताधीश की इचछानुसार। यदि धर्म में सत्ता का हस्तक्षेप हुआ तो धर्म अपने मूल स्वरूप को खो देगा। धर्म शास्त्राधीन होना चाहिए न कि शासनाधीन।
पं. श्याम जी मनावत ने कहा कि जब जब धर्म के क्रियाकलापों में दोष आता है तब तब संत महापुरुष और धर्माचार्य संशोधन करते है। आद्य शंकराचार्य भगवान्, जगत गुरु रामानंदाचार्य भगवान् आदि ने अनेक विसंगतियों को धर्म से निकालकर धर्म को अधिक कल्याणकारी बनाया। कथा श्रवण हेतु बडी संख्या में श्रोताओं ने पधारकर धर्म लाभ लिया। कथा मे कल शिव पारवती विवाह का उससे मनाया जायेगा यह जानकारी राजनारायण गौर ने देते हुए आगन्तुक धर्म प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।