jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

Dhuni Bale Dada: धुनि वाले दादा खंडवा में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र, कई सालों से जल रही है। धुनि, गरु पूर्णिमा पर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

के के यदुवंशी पत्रकार सिवनी मालवा – 

खंडवा  : शहर में धुनि वाले दादाजी का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र है। दादाजी धूनीवाले के दरबार में लाखों भक्त माथा टेकने दूर-दूर से आते हैं और अपनी मनोकामना दादा जी को बताते हैं यहां गुरु पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में भक्त आते हैं ।यहां की व्यवस्था समिति और पुलिस के द्वारा संभाली जाती है।

- Install Android App -

देशभर से लोग यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दादाजी के असंख्य भक्त हैं दादाजी के समय से अब तक निरंतर धूनी जल रही है। दादाजी ने खंडवा शहर में समाधि ली।

दादाजी धूनीवाले नर्मदा के अनन्य भक्त थे। वह नर्मदा के किनारे ही साधना करते थे। अंतिम दिनों में वह खंडवा पहुंचे थे और यहीं समाधिलीन हुए। गुरु पूर्णिमा पर्व पर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।खंडवा में दादाजी धूनीवाले का आश्रम है, जहां दादाजी ने समाधि ली थी। यह संत हमेशा अपने पास एक धूनी जलाए रखते थे इसलिए इनका नाम दादाजी धूनीवाले हो गया। आश्रम में एक धूनि लगातार जलती आ रही है।