jhankar
ब्रेकिंग
जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे

Mp Big News: प्राचार्या को जन्मदिन पर गिफ्ट में मिली चाकलेट मे निकले 4 दांत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खरगोन : शहर में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां सेवानिवृत्त महिला प्राचार्य को गिफ्ट में मिली टॉफी में 4 नकली दांत मिले हैं। मामले की जानकारी आने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने चॉकलेट की एजेंसियों पर छापामार कार्रवाई की है। यहां से टॉफी का सेंपल लेकर भोपाल भेजेंगे।

बर्थडे गिफ्ट में मिली थी टॉफी –

बैंक कालोनी निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्या माया देवी गुप्ता ने बताया कि मुझे चॉकलेट खाने का शौक है। आस्थग्राम संस्थान में जन्मदिन पर कॉफी फ्लेवर टॉफी गिफ्ट में मिली थी। खोल कर टॉफी खाने लगी तो चबाने पर कड़क लगी। पहले लगा टॉफी का क्रंची हिस्सा होगा,लेकिन दोबारा चबाकर देखा तो दांत हिल गए। प्राचार्या ने बताया कि मुंह से वापस बाहर निकालकर देखा तो टॉफी मटेरियल के साथ चार नकली दांतों का सेट दिखाई दिया। इसमे दो दांतों में गैप था, जिसकी बनावट हुबहू मानवों को लगाने के लिए उपयोग होने वाली कैप जैसी थी। टॉफी के अंदर निकले दांतों को भी संभालकर रखा है। टॉफी का रैपर इक्लेयर्स कंपनी की चोकोलेयर्स गोल्ड का है। ये नही कहा जा सकता की ये टाफी किसके माध्यम से मिली थी ।अभी तक कोई कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है।

खाद्य विभाग ने की कार्यवाही –

- Install Android App -

जिला खाद्य एवं औषधि विभाग ने टॉफी कंपनी के स्थानीय रिटेलर मेसर्स धनलक्ष्मी के प्रतिष्ठान से सैंपल लिए हैं। अधिकारी एचएल अवास्या का कहना है प्राचार्य से चर्चा की गई है। लोकल एजेंसी से सैंपलिंग की गई है। विभाग की प्रयोगशाला को सेंपल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही बहुत गम्भीर है –

रिटा – प्राचार्या का कहना है कि नामी कम्पनियों की टॉफी में इस तरह की लापरवाही गंभीर है। शासन व प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। लोग ध्यान से उपयोग करें। उन्होंने कहा मुझे टॉफी खाने का शौक है, लेकिन अब इस घटना से अब सहम गई हूं।

हंडिया : भारतीय किसान संघ ने मूंग खरीदी की नीति सहित किसानो की मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन !