jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

Mp Weather Alert : अगले तीन घंटों में सीहोर जिले में अत्यधिक वर्षा की संभावना, रपटा, पुल, पुलिया पर पानी होने पर रास्ता पार नहीं करने की कलेक्टर ने की अपील!

वर्षा के दौरान नदी, तालाब व डेम के आसपास पिकनिक मानने न जाएं – कलेक्टर श्री सिंह

सीहोर : मौसम विभाग द्वारा अगले तीन घंटो में सीहोर जिले में अत्यधिक वर्षा एवं बिजली गिरने की संभावना बताई गई है । कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने नागरिकों से अपील की है, कि नदी, नाले, पुल, पुलिया, रपटा पर जलभराव की स्थिति में वहां से गुजरने वाले रास्तों को बाढ़ एवं पानी होने की स्थिति में पार नहीं करें तथा सुरक्षित स्थानों में रहें। इसके साथ ही वर्षा के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक नदी, तालाब व डेम के आसपास पिकनिक मनाने जाते हैं । कई बार थोडी सी लापरवाही से बड़ी घटनाएं घटित हो जाती हैं। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सभी नागरिकों से खतरनाक और गहरे पानी वाली जगहों पर नहीं जाने की अपील की है। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अविभवकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नदी, तालाब, पोखर में नहाने अथवा पिकनिक के लिए जाने से मना करें।

- Install Android App -

इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिले के सभी तालाबों, डेम, नदी, नालों और जल भराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखें और स्थानीय लोगों से सम्पर्क में रहें। कलेक्टर श्री सिंह ने वर्षा, जल भराव और अतिवृष्टि की स्थिति में लोगों को ऐसी जगहों से हटाने और वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गहरे पानी वाली जगहों पर लोगों को जाने से रोकने के निर्देश दिए हैं।

हंडिया : भारतीय किसान संघ ने मूंग खरीदी की नीति सहित किसानो की मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन !