jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

हंडिया : भारतीय किसान संघ ने मूंग खरीदी की नीति सहित किसानो की मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन !

हंडिया : बुधवार को भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम नायव तहसीलदार आशीष मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा ।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष नारायण मातवा,जितेंद्र व्यास,रेवाराम सारण,अतुल तिवारी,हिरेश तिवारी नारायण खेड़ा,मोहन बिश्नोई,विनोद मुकेश आदि किसान उपस्थित रहे।

क्या है ज्ञापन में मुख्य मांगे –

प्रति श्रीमान कलेक्टर महोदय जी
कलेक्टर कार्यालय हरदा जिला हरदा

द्वारा, श्रीमान तहसीलदार महोदय जी हंडिया

विषय – ग्रीष्म कालीन मूंग की समर्थन मूल्य खरीदी की नीति 2024 के संबंध में।

- Install Android App -

महोदय जी,

निवेदन है कि भारतीय किसान संघ एक अखिल भारतीय गैर राजनैतिक राष्ट्रवादी किसानों का संघटन है।जो किसानों की ग्राम स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक की समस्याओं के निराकरण के लिए सजग प्रहरी की तरह कार्य करता है।
उसी संदर्भ में निम्न निवेदन है

1. शासन द्वारा वर्तमान में जो ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य की खरीदी की नीति जारी की गई है। जिसमें 2023 की तुलना में जबकि गत वर्ष प्रति हेक्टेयर 16 क्विंटल खरीदी की नीति जारी की गई थी। वहीं नई नीति 2024 2025 में इसे घटाकर 8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। जोकि प्रदेश के किसान का ही नहीं बल्कि लगातार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त करने वाले प्रदेश का भी उपहास है। निवेदन है कि गत वर्ष की भांति जिला वार तय माप दण्ड के अनुसार खरीदी की जाये।

2. वर्तमान मूंग खरीदी की नीति में किसानों का तौल भी बड़े तौल कांटों से किया जाए।जिस तरह से व्यापारी तथा वेयर हाउस मालिकों की उपज का बड़े तौल कांटों से किया जाता है।उसी तरह किसानों के तौल भी बड़े प्लेट से किए जावें। जिले में विगत 2 वर्षों से बड़े प्लेट कांटे से ही तुलाई हो रही है।

3. वर्तमान नीति में प्रत्येक किसान से 25 क्विंटल प्रतिदिन खरीदी के बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रतिदिन खरीदी की जावें। जिससे किसानों को बार-बार खरीदी केंद्र पर नहीं आना पड़ेगा। एवं ट्राली की छमता भी 40 क्विंटल है। जिससे किसान के अतिरिक्त खर्च में भी बचत होगी।
शीघ्र निराकरण नहीं होने की स्थिति में भारतीय किसान संघ संपूर्ण किसान समाज के साथ 4 जुलाई से जिला मुख्यालय हरदा पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ करेगा।

भवदीय
03.07.2024