jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

नकली पार्ट्स बेचने वाले मित्तल इंटरप्राइजेज पर पुलिस का छापा

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। जयेंद्रगंज स्थित मार्डन प्लाजा में क्राइम ब्रांच व इंदरगंज थाने की संयुक्त टीम ने गुुरुवार की दोपहर को मित्तल इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर भारी मात्रा कैंट आरओ के नकली पार्ट्स बरामद किए हैं। इंदरगंज थाना पुलिस ने व्यापारी आशीष मित्तल के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस दुकान में प्रतिष्ठान पर काम करने वाले दिलीप से पूछताछ कर पुलिस पता लगा रही है कि यह पार्ट्स कहां से आते हैं।

- Install Android App -

एएसपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया कि कैंट आरओ कंपनी के प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव ने एसपी अमित सांघी को लिखित शिकायत कर उनकी कंपनी के आरओ के नकली पार्टस जयेंद्रगंज स्थित मार्डन प्लाजा में मित्तल इंटरप्राइजेज से बेचे जा रहे हैं। कीमत आरिजनल पार्ट्स की वसूली जा रही है। इस सूचना की तस्दीक कराने पर शिकायत की पुष्टि हुई। क्राइम ब्रांच व इंदरगंज टीम की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मित्तल इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। पुलिस के छापा मारने से पहले दुकान का मालिक आशीष वहां से गायब हो गया। दुकान पर दिलीप काम करता मिला। पुलिस ने केंट कंपनी आरओ के नकली पार्टस भारी मात्रा में बरामद किए हैं। पुलिस ने छापे में कार्बन फिल्टर, सोडिमेट फिल्टर, मेंबसे हाउसिंग, इलेक्ट्रोनिक्स बेलेस्ट, टोंटी व बाक्स बरामद किए हैं। पुलिस पड़ताल कर पता लगा रही है कि यह नकली पार्ट्स कहां से आते हैं।

छात्र को पीटा, कट्टे से गोली चलाईः तिकोनिया मुरार में छात्रों के बीच हुए विवाद में आरोपितों ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपित भाग निकले। मुरार थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। बड़ागांव निवासी शुभम किरार पुत्र लोकेंद्र किरार छात्र बुधवार की रात को वह अपने दोस्त से मिलकर जा रहा था कि तभी तिकोनिया मुरार सौरभ, अतुल, संजय व रोहित मंडेलिया टकरा गए।