jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ आयोजन, न्यायाधीशों ने कहा – स्वस्थ रहकर ही कर्तव्यों का निर्वहन संभव

 

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ करते हुए न्यायाधीश अंजली अग्रवाल ने कहा कि हम सभी के लिए सबसे पहले अपना स्वास्थ्य ही महत्वपूर्ण है। हम स्वस्थ रहेंगे तभी सब ठीक रहेगा। हमें समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहना चाहिए, जिससे शरीर में होने वाली बीमारियों का समय पर पता चल सके और उपचार संभव हो सके।

- Install Android App -

न्यायाधीश सरोज डेहरिया ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। परीक्षण के बाद ही ज्ञात बीमारियों का सही उपचार कराया जा सकता है। एडीपीओ बी.एस. दांगी ने कहा कि स्वस्थ रहकर ही हम अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन कर सकते हैं। अस्वस्थ मन से कुछ भी नहीं किया जा सकता।

बीएमओ डॉ. कांति बाथम ने कहा कि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भी स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। शासन द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर परीक्षण और दवा वितरण किया जाता है। डॉ. अंकित तिवारी ने शिविर में खसरा, टीबी एवं जल जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।

 

शिविर में बीएमओ डॉ. कांति बाथम, डॉ. अंकित तिवारी, डॉ. गौरव पांडे एवं स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा न्यायाधीशगण, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं न्यायालय में आए पक्षकारों सहित कुल 37 लोगों के बीपी, शुगर सहित अन्य जांचें कर दवाओं का वितरण किया गया।